कोलकाता पुलिस ने कार से हटवाया 'सांप पर भरोसा कर लेना, लड़की पर नहीं' स्टिकर; शेयर कीं तस्वीरें
कोलकाता पुलिस ने एक कार से 'सांप पर भरोसा कर लेना, लड़की पर नहीं' स्टिकर हटवाते हुए पहले व बाद की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। कोलकाता पुलिस ने बताया कि ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी को यह देखकर लगा कि यह महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयान है। बकौल पुलिस, कार मालिक ने कहे जाने पर स्टिकर हटा लिया।