कोलकाता पहुंचकर लापता हुए डायरेक्टर सनोज मिश्रा, कंगना ने सीएम ममता से मांगी मदद
बीजेपी सांसद कंगना रनौत का दावा है कि फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में लापता हो गए हैं। कंगना ने मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद मांगी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ममता सरकार ने इन पर केस किया है और सुनवाई के लिए सनोज 14 अगस्त को कोलकाता पहुंचे थे।"