कोलकाता फ्लाईओवर के रंगीन पेंट से हादसे, अब हटाया जा रहा रंग
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के चिंगरीघाटा फ्लाईओवर को दुर्गा पूजा से पहले इंद्रधनुषी रंगों से पेंट किया गया था। इसके बाद रंगीन सड़क पर बाइक फिसलने से कई हादसे हुए और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने अब पेंट हटाना शुरू कर दिया है। वहीं, इस मुद्दे पर टीएमसी और बीजेपी के बीच सियासी विवाद छिड़ गया है।