कोलकाता में 'बंगाल बंद' के दौरान प्रदर्शन कर रहे BJP के 7 कार्यकर्ता अरेस्ट
कोलकाता में छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस के ऐक्शन के खिलाफ 'बंगाल बंद' के दौरान प्रदर्शन कर रहे 7 बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने श्यामबाज़ार मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। वहीं, हुगली में ट्रेन के आगे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल को पत्र लिखकर गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांग की।