कोलकाता में आरजी कर रेप केस की पीड़िता की मां बीजेपी की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव
बीजेपी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या की शिकार हुई लड़की की मां रत्ना देबनाथ को पानीहाटी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। गौरतलब है कि राज्य में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा।