कोलकाता में एक छोटे से हिस्से को छोड़कर बाकी हिस्सों में ट्राम सेवा होगी बंद
पश्चिम बंगाल सरकार ने मैदान से एस्प्लेनेड तक एकमात्र हेरिटेज खंड को छोड़कर कोलकाता में 150 साल पुरानी ट्राम सेवा को जल्द ही बंद करने का फैसला किया है। राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए हमें कुछ कठिन कदम उठाने होंगे जिनमें ट्राम सेवाओं को हटाना भी शामिल है।