कोलकाता में डॉक्टर को इतनी ज़ोर से मारा गया था कि आंखों में धंसा चश्मा: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी ने उसके चेहरे पर इतनी ज़ोर से मारा था कि चश्मे के कांच टूटकर उसकी आंखों में धंस गए थे। रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून निकल रहा था। उसका सिर भी दीवार पर देकर मारा गया था।