कोलकाता में डॉक्टर कांड के विरोध में आज मार्च को लेकर 'किला' बना शहर, 6000 पुलिसकर्मी तैनात
कोलकाता में डॉक्टर के रेप व हत्या कांड के विरोध में छात्र संगठन 'पश्चिम बंग छात्र समाज' आज (मंगलवार) 'नबन्ना' तक मार्च निकालेगा जिसके मद्देनज़र 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने 'नबन्ना' के आसपास के इलाके को किले में तब्दील कर दिया है। 'नबन्ना' सचिवालय है और उसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कार्यालाय भी है।