कोलकाता में डॉक्टर के रेप व मर्डर के आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए घर जाकर धोए थे कपड़े
कोलकाता पुलिस ने बताया है कि आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर का रेप व मर्डर करने के बाद आरोपी अपने घर जाकर सो गया और अगली सुबह सबूत नष्ट करने के लिए उसने अपने कपड़े धोए। पुलिस को आरोपी के जूते पर खून के निशान मिले हैं। आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है।