कोलकाता में डॉक्टर के रेप-हत्या केस में कई लोग शामिल हैं: आरोपी संजय रॉय की मां
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप व हत्या केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय की मां ने कहा है कि घटना में कई लोग शामिल हैं। संजय की मां ने कहा, "मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है...असली आरोपी को भी सज़ा मिलनी चाहिए।" संजय को शुक्रवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।