कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में थी खचाखच भीड़, भगदड़ के बाद चारों तरफ बिखरी दिखीं चप्पलें
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें खचाखच भीड़ दिख रही है। कुछ देर बाद वहां भगदड़ मची। वीडियो बनाने वाला शख्स इस तरह फंसा था कि वह हिल नहीं पा रहा था। भगदड़ के बाद के एक वीडियो में चारों तरफ जूते, चप्पलें और कपड़े बिखरे पड़े दिखे।