कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज, दागे गए आंसू गैस के गोले

कोलकाता में डॉक्टर रेप-हत्या कांड को लेकर आज (मंगलवार) 'नबन्ना मार्च' कर रहे छात्रों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़े जाने पर पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया। वहीं, हावड़ा ब्रिज पर छात्रों पर पानी की बौछार की गई और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। गौरतलब है, मार्च के मद्देनज़र 6000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है।

Load More