कोलकाता में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मिलने पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी, बोलीं- दीदी के नाते आई हूं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को कोलकाता में आरजी कर कॉलेज-अस्पताल में डॉक्टर की रेप-हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नहीं बल्कि आपकी 'दीदी' होने के नाते मिलने आई हूं...आप बारिश में धरने पर बैठे थे...मैं रातभर परेशान रही।" मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की है।