कोलकाता में फिर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स, मृत मरीज़ के परिजन पर लगाया मारपीट का आरोप
एक मृत मरीज़ के परिवार द्वारा कथित तौर पर स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट करने के बाद कोलकाता के पास सागर दत्ता अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों और नर्सों ने 'काम बंद' विरोध शुरू कर दिया है। एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, "मरीज़ के 10-12 रिश्तेदार वॉर्ड में घुस आए...उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।"