कोलकाता में फर्ज़ी IT अधिकारी बनकर CISF कर्मियों समेत 8 लोगों ने कारोबारी के घर मारी रेड
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में 5 सीआईएसएफ जवानों समेत 8 लोगों को एक मृत कारोबारी के घर फर्ज़ी इनकम टैक्स रेड मारकर लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी की दूसरी पत्नी ने सीआईएसएफ इंस्पेक्टर से संपर्क किया था और घटना की प्लानिंग के तहत छापेमारी में बरामद नकदी आधी बांटने की बात कही थी।