कोलकाता में लॉ कॉलेज रेप केस को लेकर प्रदर्शन कर रहे केंद्रीय मंत्री को हिरासत में लिया गया
कोलकाता में लॉ कॉलेज रेप केस को लेकर प्रदर्शन कर रहे केंद्रीय मंत्री व पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मजूमदार ने कहा, "विरोध प्रदर्शन के दौरान कोलकाता पुलिस ने नाकाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर बीजेपी नेताओं को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार कर लिया है।"