कोलकाता में लॉ छात्रा से रेप की साज़िश पहले से रची गई थी: पुलिस
कोलकाता के लॉ कॉलेज रेप केस को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है, "पूरे मामले की पहले से ही साज़िश रच ली गई थी। तीनों आरोपियों की कई दिनों से पीड़िता पर नज़र थी।" उन्होंने कहा, "हमें पता चला है कि कॉलेज में दाखिले के पहले दिन से मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा पीड़िता पर नज़र रख रहा था।"