कोलकाता रेप केस को लेकर वामपंथी छात्रों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
कोलकाता लॉ कॉलेज रेप केस को लेकर वामपंथी छात्र संगठनों एसएफआई और डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने कस्बा पुलिस थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, इस घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी पुलिस से झड़प हुई है।