कोलकाता रेप केस में गलत जानकारी फैलाने को लेकर TMC सांसद सुखेंदु को भेजा गया समन
कोलकाता पुलिस ने आरजी कर अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप-हत्या के मामले में गलत सूचना फैलाने के आरोप में टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रे को समन भेजा है। सांसद ने कथित तौर पर कहा कि पुलिस घटनास्थल पर 3-दिन बाद डॉग स्क्वॉड लेकर पहुंची थी। गौरतलब है, पुलिस ने बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी को भी नोटिस भेजा है।