कोलकाता रेप मामले में जांच कर रही SIT की बढ़ाई गई सदस्यों की संख्या
कोलकाता के लॉ कॉलेज रेप मामले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 9 कर दी गई है। एसीपी प्रदीप घोषाल के नेतृत्व में यह टीम काम कर रही है। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाया है और पीड़िता के परिवार पर दबाव होने की बात कही है।