कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़ित डॉक्टर ने अपनी डायरी में क्या-क्या लिखा था?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में रेप-हत्या मामले में मृत ट्रेनी डॉक्टर ने अपनी डायरी में लिखा था कि वह डॉक्टर ऑफ मेडिसीन (एमडी) कोर्स में गोल्ड मेडल हासिल करना चाहती थी और बड़ी डॉक्टर बनना चाहती थी। बकौल रिपोर्ट, मृतका ने डायरी में कुछ अस्पतालों का ज़िक्र किया है जिसमें वो आगे प्रैक्टिस करना चाहती थी।