कोलकाता रेप-मर्डर केस में CBI ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के मामले में आज (गुरुवार) सुबह सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट सौंप दी। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने अस्पताल में हुई तोड़-फोड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट दी है। कोर्ट ने 20 अगस्त को सीबीआई को जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था।