कुलदीप को 21 तोपों की सलामी देना चाहता हूं: CT फाइनल में 2 विकेट लेने पर मनोज तिवारी
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में 2 महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर कहा है, "मैं कुलदीप को 21 तोपों की सलामी देना चाहता हूं।" तिवारी ने कहा, "फाइनल में कुलदीप का न्यूज़ीलैंड के रचिन रवींद्र और केन विलियमसन का विकेट लेना मैच का टर्निंग पॉइंट था।"