कुलदीप को खेलने का मौका देना चाहिए: आगामी टेस्ट मैच को लेकर पीटरसन
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भारत और इंग्लैंड के बीच पहले दो टेस्ट मैचों में गेंदबाज़ कुलदीप यादव को जगह न दिए जाने पर कहा है, "भारत को कुलदीप को खेलने का मौका देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "भारत ने एक मैच जीता और एक हारा लेकिन...वह गेंदबाज़ी में वेरिएशन मिस कर रहे हैं। कुलदीप को विकेट लेना पसंद है।"