कुलदीप ने लखनऊ में होस्ट किया वेडिंग रिसेप्शन, छुए सीएम योगी के पैर

क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए और कुलदीप ने उनके पैर भी छुए। वेडिंग रिसेप्शन में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा भी शामिल हुए। कपल ने मसूरी (उत्तराखंड) में शादी की थी।

Load More