कुलदीप यादव इंटरनैशनल क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले 5वें भारतीय स्पिनर बने
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने इंटरनैशनल क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा के बाद ऐसा करने वाले 5वें भारतीय स्पिनर बन गए हैं। कुलदीप ने यह कारनामा भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान 43वें ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ सलमान अली आगा को आउट करके किया।