कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, सबसे तेज 200 ODI विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अपने 200 वनडे विकेट पूरे किए। वह वनडे इतिहास में सबसे तेज 200-विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर और कुल मिलाकर दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 123वें मैच (120वीं पारी) में हासिल की है।

Load More