कुलदीप से स्टंप माइक पर 'अभी अभी आया है, आड़ा मारने दे ना' कहते सुने गए रोहित शर्मा

टी20 विश्व कप-2024 के सुपर 8 चरण में शनिवार को बांग्लादेश की पारी के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की स्पिनर कुलदीप यादव से बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई। कुलदीप ने जब फील्ड बदलने को कहा तब रोहित ने कहा था, "खेलने दे ना यार...अभी अभी आया है...आड़ा मारने दे ना। एक आउट हुआ है आड़ा मारने से।"

Load More