क्विंटन डीकॉक ने जड़ा टी20 विश्व कप 2024 का संयुक्त रूप से सबसे तेज़ अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक ने टी20 विश्व कप 2024 का संयुक्त रूप से सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ दिया है। डीकॉक ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अमेरिका के बल्लेबाज़ ऐरन जोन्स की बराबरी की जिन्होंने ग्रुप ए मैच में कनाडा के खिलाफ 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।