कोविड-19 के दौरान कैंसिल हुई फ्लाइट के टिकट का ₹2.5 करोड़ रिफंड करेगी 'Yatra'

कोविड-19 के दौरान जिन यात्रियों ने ऑनलाइन ट्रैवल प्‍लेटफॉर्म 'Yatra' के ज़रिए फ्लाइट टिकट बुक किया था और फ्लाइट कैंसिल हो गई थी, अब उन्हें पूरा रिफंड मिलेगा। सेंट्रल कंज़्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) ने कंपनी को ग्राहकों का पूरा बुकिंग अमाउंट लौटाने का आदेश दिया है। दरअसल, कंपनी पर यात्रियों का ₹2.5 करोड़ बकाया है।

Load More