कोविड-19 के नए वैरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 के बारे में अब तक क्या-क्या पता है?
भारत में कोविड-19 के नए सब-वैरिएंट्स एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 के मामले मिल रहे हैं जो ओमिक्रॉन वैरिएंट के जेएन.1 फैमिली का हिस्सा हैं। जेएन.1 को भारत में सबसे अधिक प्रभावित करने वाला वैरिएंट माना जाता है। अप्रैल में तमिलनाडु में एनबी.1.8.1 का पहला मामला और मई में गुजरात में एलएफ.7 का पहला मामला मिला था।