कोविड-19 महामारी के बाद Delhi-NCR में बढ़ा बाहर खाना खाने का क्रेज़: रिपोर्ट
नैशनल रेस्टोरेंट असोसिएशन ऑफ इंडिया की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 32% लोगों ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बाद वे अब पहले की तुलना में अधिक बार रेस्टोरेंट जाते हैं। बकौल रिपोर्ट, 26% लोगों की खाने की आदतें नहीं बदलीं जबकि 13% लोगों ने माना है कि उनकी खाने की आदतों में बहुत बदलाव आया है।