कोविड-19 महामारी के बाद दिल्ली में जन्म दर में आई गिरावट, सरकारी रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय और मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म और मृत्यु) के कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के बाद दिल्ली में जन्म दर में गिरावट आई है। दिल्ली में 2019 में जन्म दर 1,000 की आबादी पर 18.35 थी जो 2020 में घटकर 14.85, 2021 में 13.13 और 2022 व 2023 में क्रमशः 14.24 व 14.66 हो गई।