कोविड-19 महामारी में महाराष्ट्र के डॉक्टर ने सहयोगी को दिया था मरीज़ को मारने का आदेश, FIR दर्ज
लातूर (महाराष्ट्र) के एक सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर के खिलाफ 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान अपने सहयोगी को कोरोना संक्रमित एक महिला को मारने का आदेश देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर का अपने सहयोगी से बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह 'महिला को मार दो' कहते सुनाई दे रहे हैं।