कोविड-19 लॉकडाउन जैसे एनर्जी लॉकडाउन आ रहे हैं: रूस
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दूत किरिल दिमित्रीव ने चेतावनी दी है कि यूरोपियन कमीशन की अध्यक्षा उर्सुला वॉन डेर लेयेन की नीतियों के कारण यूरोप में कोविड-19 लॉकडाउन जैसे 'एनर्जी लॉकडाउन' के हालात बन सकते हैं। उनके अनुसार, रूसी ऊर्जा के बहिष्कार से यूरोप में आर्थिक मंदी बढ़ेगी और ऊर्जा संकट और गहरा हो जाएगा।