कोविड-19 से अब भी दुनियाभर में एक हफ्ते में हो रही है 1,700 लोगों की मौत: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया है कि कोविड-19 से अब भी दुनियाभर में एक हफ्ते में करीब 1,700 लोगों की मौत हो रही है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों में कोविड-19 की वैक्सीन लेने में कमी देखी गई है। डब्ल्यूएचओ ने ऐसे लोगों से वैक्सीन लेने का आग्रह किया है।

Load More