कोविड-19 से संक्रमित हुए अक्षय कुमार, अनंत व राधिका की शादी में नहीं होंगे शामिल
अभिनेता अक्षय कुमार कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं जिसके चलते वह शुक्रवार को (आज) अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल नहीं होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, अपनी फिल्म 'सरफिरा' की प्रमोशन टीम के क्रू सदस्यों के संक्रमित होने पर अक्षय ने कोविड-19 टेस्ट कराया था। गौरतलब है, अनंत खुद अक्षय को अपनी शादी का न्योता देने गए थे।