कोविड-19 से संक्रमित हुए बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा, अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा (70) कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। एक अधिकारी के अनुसार, जांच में कोविड-19 और 'इन्फ्लुएंजा' से संक्रमित पाए जाने के बाद मित्रा को सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। मित्रा को कई अन्य बीमारियां भी हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रखे हैं।"

Load More