कुवैत ने पड़ोसी देशों में रेडिएशन लीकेज की आशंका के बीच जारी की न्यूक्लियर सेफ्टी गाइडलाइन
कुवैत ने पड़ोसी देशों में संभावित रेडिएशन लीकेज को लेकर न्यूक्लियर सेफ्टी गाइडलाइन जारी की है।सरकार ने नागरिकों से घरों में रहने, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने को कहा है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि निकटतम न्यूक्लियर रिएक्टर 240 किमी से अधिक दूर स्थित है।