कुवैत में घर में आग लगने से भारतीय परिवार के 4 लोगों की हुई मौत, दूतावास ने जताया शोक
कुवैत सिटी में शुक्रवार को घर में आग लगने से केरल निवासी मैथ्यूज़ मुलक्कल, उनकी पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, परिवार उसी दिन भारत से छुट्टी मनाकर वहां लौटा था। कुवैत में भारतीय दूतावास ने घटना पर शोक जताया है। गौरतलब है, कुवैत में पिछले माह आग लगने से 45 भारतीयों की मौत हुई थी।