कुवैत में पीएम मोदी ने भारतीय श्रमिक से की मराठी में बातचीत, वीडियो हुआ वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में एक भारतीय श्रमिक से मराठी में बातचीत की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में पीएम मोदी श्रमिक से पूछ रहे हैं, "यहां कितने साल हो गए हैं? तुम्हारी बेटी कहां है?" इसके जवाब में श्रमिक ने कहा, "मैं यहां 9 वर्षों से हूं...मैं बच्चों को आगे पढ़ाना चाहता हूं।"