केविन पीटरसन ने की IPL 2026 प्लेऑफ्स के लिए 4 टीमों की भविष्यवाणी, RCB-CSK को रखा बाहर
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने आईपीएल-2026 में सभी टीमों के मैचों के पहले राउंड के बाद प्लेऑफ्स में जगह बनाने वाली 4 टीमों की भविष्यवाणी की है। बकौल पीटरसन, प्लेऑफ्स में जगह बनाने वाली 4 टीमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स होंगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बाद में यह स्थित बदल जाए।