काव्या मारन बनेंगी म्यूज़िक कंपोज़र अनिरुद्ध की दुल्हन, दिग्गज अभिनेता ने की पुष्टि
दिग्गज अभिनेता वाई जी महेंद्रन ने बताया है कि उनकी पत्नी के भतीजे व म्यूज़िक कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर से एसआरएच की सीईओ काव्या मारन की शादी होगी। उन्होंने कहा, "वह कोई आम लड़की नहीं है। उसमें इतनी बड़ी टीम को संभालने की काबिलियत है। दोनों की अच्छी जोड़ी है। दोनों को साथ मिलकर म्यूज़िक के काम में आगे बढ़ना चाहिए।"