मनीकंट्रोल हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड (पहले कोठारी पायोनियर प्राइमा) में ₹1000 की मासिक एसआईपी ने 30 साल में 21.4% (XIRR) रिटर्न दिया है। इस लिहाज़ से अगर सितंबर 1994 से आपने इस फंड में हर महीने ₹1000 की एसआईपी शुरू की होती तो आज आपका पैसा बढ़कर ₹2.1 करोड़ हो गया होता।