केवल 3.5% यात्री और 38% रेवेन्यू...रेलवे के लिए कौनसी क्लास है 'दुधारू गाय'?
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के बाद 2024-25 में टोटल पैसेंजर रेवेन्यू ₹80,000-करोड़ रहने का अनुमान है जिसमें एसी 3-टियर के यात्रियों की संख्या 26 करोड़ (3.5%) और कुल रेवेन्यू में इनकी हिस्सेदारी 38% होगी। महामारी से पहले रेलवे को स्लीपर क्लास से सर्वाधिक कमाई होती थी। एसी 3-टियर के किराए में बढ़ोतरी बाकी श्रेणी के मुकाबले कम हुई।