केवल 4 मिनट में बिक गईं RCB-SRH के बीच IPL 2026 के पहले मैच की टिकटें
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले आईपीएल-2026 के पहले मैच की टिकटें सिर्फ चार मिनट में बिक गईं। पिछले साल स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के बाद इस स्टेडियम में होने वाला यह पहला मैच होगा। 2025 में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी।