केवल काले कपड़े पहनते हैं टेलीग्राम के सीईओ पावल डुरोव, नहीं करते मीट व कॉफी का सेवन
फ्रांस में गिरफ्तार किए गए टेलीग्राम ऐप के 39 वर्षीय सीईओ पावल डुरोव दावा करते हैं कि वह मीट, शराब और कॉफी का सेवन नहीं करते। वह हमेशा काले कपड़े पहनते हैं और फेसबुक के फाउंडर मार्क ज़करबर्ग की तरह उन्हें रूस का ज़करबर्ग कहा जाता है। जुलाई में उन्होेंने कहा था कि वह 100+ बच्चों के बायोलॉजिकल पिता हैं।