केवल मैं एक ऐसा इंसान हूं जिसने शाहरुख के साथ 2 फ्लॉप फिल्में की हैं: महेश भट्ट
फिल्ममेकर महेश भट्ट ने 'रेडियो नशा' को बताया है, "केवल मैं ऐसा इंसान हूं जिसने शाहरुख खान के साथ 2 फ्लॉप फिल्में (चाहत और डुप्लीकेट) की हैं।" उन्होंने कहा कि अगर फिल्में फ्लॉप होती हैं तो कई स्टार्स डायरेक्टर्स से दूरी बना लेते हैं लेकिन फ्लॉप फिल्मों के बावजूद शाहरुख का उनके प्रति व्यवहार नहीं बदला।