कुशा कपिला ने मुझे ब्लॉक कर दिया है, उन्हें टैग नहीं कर पा रहा: कॉमेडियन समय रैना
कॉमेडियन समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर बताया है कि वह साथी कॉमेडियन कुशा कपिला को इंस्टाग्राम पर टैग नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। दरअसल, एक फैन ने समय से कहा था कि वह अपने शो पर कुशा को बुलाएं। समय ने आशीष सोलंकी के शो में कुशा को रोस्ट किया था।