काशी विश्वनाथ आई महिला से दर्शन के नाम पर पुजारी ने ठगे ₹4000, पुलिस ने हड़काया
काशी विश्वनाथ आई कर्नाटक की महिला से एक पुजारी ने जल्दी दर्शन के नाम पर ₹4000 ठग लिए। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई और एसएचओ शिवाकांत मिश्रा ने कथित पुजारी को हड़काया और महिला के पैसे वापस कराए। उन्होंने कहा, "सारी दुनिया फ्री में दर्शन कर रही है, तुम बाहर के आदमी से ₹4000 ले लिए।"